महिलाओं और बच्चियों को इंसाफ दिलाने लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
रायपुर| देश के कई राज्यों में महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार की रात व्यास तालाब बीरगांव से बुधवारी बाजार गांधी मंच तक कैंडिल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। निगम के पूर्व सभापति इकराम अहमद ने बताया कि देश में शांति के लिए यह मार्च निकाला गया। इस शांतिपूर्ण मार्च में हर वर्ग, समाज और उम्र के लोग शामिल हुए। सभी ने प्रभावित परिवारों की सलामती और हिम्मत के लिए प्रार्थना भी की।