पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांतिकुंज से पहुंचा घर घर यज्ञ अभियान, जुटा गायत्री परिवार

शांतिकुंज से पहुंचा घर-घर यज्ञ अभियान, जुटा गायत्री परिवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

गायत्री परिवार ने रविवार को महानगर के सभी प्रज्ञा मंडलों और शहर के 108 घरों में यज्ञ करवाया। शांतिकुंज, हरिद्वार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सुबह 9 से 11 बजे तक सभी जगहों पर 1 कुंडीय यज्ञ कर राष्ट्र की सुरक्षा, वैश्विक शांति की कामना की गई।

गायत्री मंदिर ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस ने कहा कि गायत्री परिवार हमेशा राष्ट्र और समाजहित में काम करता है। वैश्विक शांति और भारतीय संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने के मकसद से यह आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के निर्देश पर यह अभियान देशभर में शुरू किया गया है। रविवार को जगह-जगह हुए यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डाली। इसमें मुख्य रूप से 24 आहुतियां गायत्री माता के नाम पर दी गईं,वहीं 5 आहुतियां रूद्र मंत्रों के साथ दी गईं। 5 आहुतियां बीज मंत्रों के साथ, 5 सूर्य मंत्रों और 5 आहुतियां महामृत्युंजय मंत्र के साथ दी गईं । अलग-अलग नाम से दी गई आहुतियों के पीछे कारण बेहतर राष्ट्र का निर्माण और समाज का निर्माण करने के साथ भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कारों को घर-घर पहुंचाने का है। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत समता कॉलोनी, गुढ़ियारी, तेलीबांधा, खमतराई, दावड़ा कॉलोनी, कुशालपुर, टाटीबंध और माना के अलावा अन्य जगहों पर यज्ञ अनुष्ठान हुए।

महानगर के सभी प्रज्ञा मंडलों में यज्ञ अनुष्ठान, 108 घरों में भी हुए

खबरें और भी हैं...