संत कंवरराम की जयंती पर हुई महाआरती, बांटे सकोरे
रायपुर | संत कंवरराम की 133वीं जयंती के मौके पर कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम चौक पर लगी प्रतिमा के समक्ष महाआरती की पुष्पांजलि अर्पित की गई। संत कंवरराम नगर युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंध्यानी ने बताया कि पल्लव अरदास के साथ संतों का सिमरन किया गया। इसके बाद गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए बढ़ते कदम संस्था के सहयोग से सकोरा वितरण किया गया। पं. अनूप शर्मा और पं. विकास शर्मा ने महापल्लव कर देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक श्रीचंद सुंदरानी, साईं जलकुमार मसंद, प्रेम प्रकाश मंध्यानी, पीतांबर कोडवानी, अजय वलेचा, किशनचंद निहलानी, पार्षद कचरु साहू, श्याम चावला आदि मौजूद थे।