पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन रोड गुरुद्वारे में बैसाखी पर सजा दीवान, संगत ने जानी पर्व की महत्ता

स्टेशन रोड गुरुद्वारे में बैसाखी पर सजा दीवान, संगत ने जानी पर्व की महत्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | स्टेशन रोड गुरुद्वारे में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में सुबह और शाम को विशेष दीवान सजाए गए। शाम की दीवान में गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी अमरीक सिंह ने बैसाखी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के दिन दसवें गुरु गुरुगोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब पंजाब में अपने शिष्यों और अनुयायियों को एकत्र करके सिख पंथ की स्थापना की। पंथ का गठन एक धर्म विशेष की रक्षा नही था बल्कि कमजोर, न्याय की आस में भटक रहे मजलूमो कि रक्षा के लिए था। सुरेन्द्र हंसपाल ने बताया कि गुरुद्वारे के हजूरी रागी कुलदीप सिंह ने रागों पर आधारित गुरुवाणी का गायन किया। दीवान की समाप्ति पर आई संगतों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इसके बाद गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे के अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा ने इस ऐतिहासिक महोत्सव की पूरे प्रदेश वासियो को बधाइयां दी।

खबरें और भी हैं...