लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे लुटेरे, मोबाइल-पर्स छीना
रायपुर | फाफाडीह चौक के पास एक गायक से शनिवार आधी रात लूट हो गई। दो युवकों ने उनसे लिफ्ट ली फिर पर्स और मोबाइल लेकर भाग निकले। पर्स में आठ हजार नगद और एटीएम कार्ड थे। पुलिस के मुताबिक डीडी नगर का नितिन अग्रवाल रात में कार्यक्रम से लौट रहा था। उसकी बाइक में पेट्रोल नहीं था।
वह पेट्रोल भरवाने फाफाडीह गया। वहां से लौटते वक्त चौक के पास दो युवक मिल गए। उससे कार्यक्रम को लेकर पूछने लगे। फिर उन्होंने लिफ्ट मांगी। दोनों को लेकर वह रमण मंदिर वार्ड की ओर गया। युवकों ने छोटी लाइन के पास बाइक रोक दी। जैसे ही बाइक रोकी एक युवक ने पर्स निकाल लिए और दूसरे ने मोबाइल छीन लिया। दोनों फरार हो गए।