पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम गए, अब जांगला से फोर्स अफसरों को निकालने की मशक्कत

पीएम गए, अब जांगला से फोर्स-अफसरों को निकालने की मशक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और आयुष्मान योजना के सफल और सुरक्षित शुरुआत के लिए पूरे प्रदेश से अफसरों और सुरक्षा बलों के जवानों को लगाया था। यहां पिछले तीन दिनों से तीस हजार से ज्यादा प्रशासनिक अफसर और सुरक्षाबल के जवान 24 घंटे की ड्यूटी पर लगे हुए थे।

पीएम मोदी ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी तो अफसरों और जवानों काे भी सुरक्षित वापस लौटाने का सिलसिला शुरू करवाया गया है। मोदी की सभा के तुरंत बाद ही बस्तर के बाहर से आए अफसरों को रिलीफ कर दिया गया। पहले चरण में उन जवानों और अफसरों को रिलीव किया गया जो अपनी गाड़ियों से यहां पहुंचे थे। इसके बाद एक-एक कर जवानों और अफसरों को वापस भेजने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई।





डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि सभी लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अब नया अभियान

नक्सली क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित निकालना प्रशासन के लिए चुनौती, कार्यक्रम में हिस्सा लेने पूरे प्रदेश से पहुंचे थे करीब 30 हजार अफसर, कर्मचारी

अभी 48 घंटे तक जंगलों में तैनात रहेंगे जवान

जांगला में सभा स्थल से लेकर अन्य कार्यक्रमों के लिए बड़ी मात्रा में बाहर से सामान आया था। टेंट से लेकर कई अन्य सामान बाहर से आए थे। ऐसे में इनकी सुरक्षित वापसी के लिए अभी भी जंगलों में जवानों को तैनात रखा गया है। जवान मोदी के दौरे के 48 घंटे बाद तक जंगलों में रहेंगे तब जक जांगला से बाहर से आए लोग और सामान लौट जाएगा। सुरक्षित वापसी के बाद ही बीजापुर से अलर्ट खत्म किया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे के चार दिनों पहले तक भारी उत्पात और सिलसिलेवार बम धमाके करने के बाद पिछले चार दिनों में नक्सलियों ने बीजापुर में किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उत्पात के बीच आईजी विवेकानंद सिन्हा और डीआईजी सुंदरराज पी ने अपनी पूरी ताकत बीजापुर में झोंक दी। सिलसिले वार बम धमाकों के बाद पुलिस ने इसे प्रेस्टीज इशू के तौर पर लिया था।

भारी उत्पात के बाद अचानक ठंडे पड़े नक्सली

भानुप्रतापपुर में ट्रेन देखने दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़, 270 यात्री बैठे

भानुप्रतापपुर| भानुप्रतापपुर से रेल सेवा शुरू होने के दूसरे दिन भी ट्रेन देखने स्टेशन में लोगों की भीड़ लगी रही। दूसरे दिन 270 यात्रियों ने सफर किया। दूसरे दिन ट्रेन 35 मिनट देर से पहुंची। रायपुर से भानुप्रतापपुर आने के लिए प्रीति उके शंकरनगर भानुप्रतापपुर ने रायपुर स्टेशन से टिकट लिया और यहां तक आने का सफर किया।

खबरें और भी हैं...