पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का पहला वेलनेस सेंटर आज खुलेगा

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का पहला वेलनेस सेंटर आज खुलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आयुष्मान भारत का दूसरा पिलर है
बीजापुर को क्यों चुना...
देश के सबसे ज्यादा 101 पिछड़े जिलों में शामिल
बीजापुर आदिवासी बहुल इलाका है। नक्सलवाद से प्रभावित है। यह जिला नीति आयोग द्वारा चुने गए देश के सबसे 101 पिछड़े जिलों में आता है। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के सम्मेलन में कहा था कि जो पिछड़ा जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा, वे आंबेडकर जयंती पर उन जिलों का दौरा करेंगे। सियासी वजह- इस साल 5 राज्यों में चुनाव हैं। अगले साल आम चुनाव भी हैं। ऐसे में केंद्र इस प्रोजेक्ट को सबसे बड़ी सफलता दिखाना चाहती है। आयुष्मान भारत से देश की 40% गरीब जनता को इस योजना का लाभ मिलेगा।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधा होंगी

इनमें छोटी बीमारियों का इलाज और मुफ्त दवाइयां मिलेंगी।

हेल्थ वेलनेस सेंटर योजना के बारे में वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं...
क्या है हेल्थ वेलनेस सेंटर | बजट में आयुष्मान भारत की घोषणा की गई है। इसके दो कंपोनेट हैं। पहला 10.74 लाख परिवारों को मुफ्त 5 लाख रु का स्वास्थ्य बीमा। दूसरा, हेल्थ वेलनेस सेंटर। इसमें देशभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपडेट होंगे। इन सेंटर में इलाज होगा और मुफ्त दवाइयां मिलेंगी।

अगर गंभीर बीमारियों के लक्षण मिलता है तो | जांच में जिन लोगों में इन बीमारियों के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल या बड़े अस्पताल रेफर किया जाएगा। शेष|पेज 15



वेलनेस सेंटर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और 3 तरह के कैंसर की जांच होगी। इनमें ओरल, ब्रेस्ट, सर्विक्स कैंसर शामिल हैं। शुरुआती स्टेज में पकड़ा जाएगा।



कितनी बीमारियों का इलाज होगा | हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधा होगी। यहां इलाज के साथ-साथ जांच की भी सुविधा भी होगी। यही नहीं जिला अस्पताल में मरीज को जो दवा लिखी जाएगी। वह दवा मरीज को अपने घर के पास के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपलब्ध हो, इस पर भी काम चल रहा है।



कौन सी बीमारियां कवर होंगी| मैटरनल हेल्थ और डिलीवरी की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, कॉन्ट्रासेप्टिव सुविधा और संक्रामक, गैर संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा, आंख, नाक, कान व गले से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अलग से यूनिट होगी। इसके अलावा बुजुर्गों के इलाज की सुविधा भी होगी।

ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तीन तरह के कैंसर की मुफ्त जांच भी होगी।

खबरें और भी हैं...