पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजधानी में देर रात तेज हवा और बारिश, आज भी बदली

राजधानी में देर रात तेज हवा और बारिश, आज भी बदली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| राजधानी रायपुर में शुक्रवार को रात 10 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। आधे घंटे में करीब 2 मिमी पानी बरस गया। शनिवार को भी राजधानी में हल्के बादल रहेंगे। दोपहर बाद या शाम को हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। दक्षिण मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल के आसपास एक द्रोणिका बनी है। इन दो सिस्टम के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। राजधानी में शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा। दिन का तापमान भी थोड़ा बढ़ा। यह 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में 40 फीसदी बादल छाए रहे। दोपहर में तापमान ज्यादा होने और शाम को नमी आने की वजह से ही रात को बारिश हुई।



इधर, दुर्ग में दिन में 5.6 मिमी बारिश हो गई। राजनांदगांव में 1.2 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में बीजापुर के उसूर में 50 तथा देवभोग में 40 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर में 5, पेंड्रारोड में 5.4 तथा दुर्ग व जगदलपुर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश के कुछ-कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में भी हल्की बादल रहेंगे। रायपुर में दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम बदला
खबरें और भी हैं...