पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्याज में पैसे देकर वसूली गैंग चलाने वालों का गिरोह फूटा

ब्याज में पैसे देकर वसूली गैंग चलाने वालों का गिरोह फूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में ब्याज में पैसे देकर वसूली की आड़ में गिरोह चलाने वाला रोहित तोमर पकड़ा गया। उसके साथी योगेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपनी भाभी के लाइसेंस में ब्याज का कारोबार करता है। वह दस प्रतिशत ब्याज पर लोगों को पैसा देता है।

पैसा देने में चार-पांच दिन भी देरी होने पर घर घुसकर मारपीट करने की उसकी शिकायतें हैं। गुरुवार को आरोपी ने मटेरियल सप्लायर विवेकानंद वर्धन से मारपीट की। ब्याज देने में देरी करने पर उसे बेरहमी से मारा। उससे पैसे भी छिन लिए। एएसपी सिटी विजय अग्रवाल ने बताया कि भाठागांव का रोहित तोमर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाता है। दस प्रतिशत में पैसा देकर उसकी आड़ में गुंडागर्दी उसकी आदत बन चुकी है योगेश उसके पास काम करता है। ऐसे ही आरोपी के पास कई लड़के है, जो उसके लिए वसूली करते है। ब्याज के पैसे से आरोपियों ने भाठागांव में आलीशान मकान बनाया है। आरोपी के खिलाफ कई बाद शिकायतें मिल चुकी है लेकिन डर के कोई केस दर्ज नहीं कराता है।



पुलिस ने अपील की है कि ब्याज के आड़ पर गुंडागर्दी और वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी पीड़ित है एसपी ऑफिस में आकर शिकायत करें। शिकायत की जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...