जॉब अलर्ट... प्लेसमेंट कैंप 16 को
रायपुर| युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए 16 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें दैनिक भास्कर प्रेस एवं अलर्ट सिक्यूरिटी सर्विस की ओर से एमआरई, कंप्यूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर, सुपरवाइजर, सिक्यूरिटी गार्ड (पुरुषों के लिए) एजेंट आदि के 286 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ वे कंप्यूटर काम करने में दक्ष हैं तो कैंप में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 0771-2582862 अथवा मोबाइल नंबर 94063-46840 पर संपर्क किया जा सकता है।