दूसरे के मकान को अपना बताकर बेचा
रायपुर| खमतराई के एक मकान अपना बताकर बेचने वाला आरोपी पकड़ा गया। उसने दूसरे का मकान साढ़े चार लाख में बेचकर पैसे ले लिए। मकान खरीदने वाला जब रजिस्ट्री करवाने गया तब भेद खुला। उसने मकान बेचने वाले से पैसे की मांग की। आरोपी ने बाद में देने की बात कहकर टाल दिया। उसके बाद से वह पैसे के लिए चक्कर कटवाता रहा। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद आरोपी पकड़ा गया।
सीएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बैजनाथपारा के अफाक कुरैशी की मुन्नवर हुसैन से पुरानी पहचान थी। बातों बातों में आरोपी ने उसे बताया कि उसका संयासी पारा में मकान है। वह उसे बेचना चाहता है। मुन्नवर ने गौसिया चौक नयापारा के मो. आमिन को इसकी जानकारी दी। आमिन को मकान खरीदने की इच्छा हुई।