पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोने में 250 आैर चांदी में 300 रु. की गिरावट

सोने में 250 आैर चांदी में 300 रु. की गिरावट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार की तेजी के बाद एक बार फिर लगातार दो दिनों से सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार के प्रभाव से शुक्रवार को सोना स्टैंडर्ड 32 हजार से नीचे आ गया। 250 रुपए की नरमी के बाद यह 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। इसी तरह चांदी भी 300 रुपए टूटकर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। उल्लेखनीय है कि मांग बढ़ने के कारण दो दिन पहले सोना चार माह के उच्च स्तर 32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जनवरी से अब तक सोने में कुल 1900 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। इस साल 1 जनवरी को सोना स्टैंडर्ड 30,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका था। जबकि पिछले चार माह से चांदी के भाव में स्थिरता का माहौल है, यह 39,000 से 40,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनीं हुई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार अगले सप्ताह अक्षय तृतीया है अौर साथ ही वैवाहिक सीजन लगने की वजह से सराफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। आभूषणों की मांग में तेजी देखी जा रही है। घरेलु बाजार में मांग बढ़ने की वजह से कीमतों तेजी भी है।

खबरें और भी हैं...