पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तालाब निर्माण रोकने वालों पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

तालाब निर्माण रोकने वालों पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरंग| ग्राम पंचायत बैहार में नरेगा के तहत नया तालाब निर्माण हेतु 9.70 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। यह निर्माण कार्य खसरा नंबर 671, 672, 673 के लगभग 4-5 एकड़ घास जमीन में होना है। उक्त जमीन शासकीय रिकार्ड में है जिसे पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर ग्राम हित में तालाब निर्माण कराना चाहती है। लेकिन ग्राम के ही व्यक्ति विजय साहू, अजय साहू, हेमलाल साहू पिता गैंदू साहू द्वारा उक्त घास जमीन को अपना कब्जा बताकर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भगा दिया गया एवं जिला पंचायत रायपुर व जनपद पंचायत आरंग में आवेदन कर काम बंद करा दिया जाता है। निर्माण कार्य बार-बार बंद होने से आक्रोशित ग्रामवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी आरंग को ज्ञापन सौंप दोषी व्यक्तियों के ऊपर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती निर्मला साहू सरपंच बैहार, चंद्रशेखर साहू पंच, सत्यानंद साहू पंच, रामकुमार साहू पंच, सुरेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, भागीरथी साहू, तीजूराम साहू, नंदूराम साहू, प्रहलाद यादव, मानिकराम, घासीराम साहू, पुनीत राम, मंथीर लाल साहू, पुरुषोत्तम साहू, मनीराम साहू, शिवशंकर, प्यारेलाल, तुलसीराम साहू, नकुल, मुन्ना लाल साहू, अमरसिंग ध्रुव आदि ग्रामवासी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...