पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंडल जलाकर कांग्रेस ने किया गैंगरेप की घटनाओं का विरोध

कैंडल जलाकर कांग्रेस ने किया गैंगरेप की घटनाओं का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ और उन्नाव में बच्चियों के साथ हुए बलात्कार के मामले में दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी विरोध के लिए कांग्रेस सड़क पर उतर गई है। पीसीसी के निर्णय पर सभी जिला मुख्यालयों शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। राजधानी रायपुर में इस मार्च का नेतृत्व पीसीसी चीफ भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने किया। छाया वर्मा, मोहम्मद अकबर, विपिन मिश्रा सहित अन्य नेता शामिल हुए। मार्च कांग्रेस भवन से निकलकर जयस्तंभ चौक में सभा के रुप में बदली। जहां पीसीसी चीफ बघेल ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार उन्हें सुरक्षा और सम्मान देने में असफल साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। छत्तीसगढ़ की मीना खल्को, पेद्दागेल्लूर की मड़कम हिड़मा, सारकेगुड़ा, झलियामारी, आमडुला, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड में पीड़ित एवं मारी गई महिलाओं की आवाज को उठाने के लिए ही प्रदेश में कैंडल मार्च निकाला गया है।

खबरें और भी हैं...