रायपुर | जोगी कांग्रेस ने मौदहापारा के संडे बाजार का वैधानिक रूप से स्थायीकरण करने की मांग की है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी और जिला उपाध्यक्ष वहीद खान ने कहा कि यह बाजार राजधानी और आसपास के चिल्हर कारोबारियों की रोजी-रोटी का सहारा है।