माहेश्वरी युवा मंडल ने जरूरतमंदों को दिए कूलर
रायपुर | माहेश्वरी युवा मंडल एवं महिला समिति ने जरूरतमंदों एवं निशक्त जनों के बीच 15 कूलर का वितरण किया। जीई रोड स्थित महेश भवन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष आशीष राठी, सचिव मनीष मोहता,महिला समिति अध्यक्षा रेखा हुरकट और सचिव संगीता राठी, ज्योति राठी, उषा मोहंता, प्रतिभा नत्थानी, शशि बागड़ी, नंदा भट्टर, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को कार्यकारिणी सदस्यों एवं सलाहकार समिति के सदस्य नीलिमा लड्ढा, नीना राठी, प्रीति राठी, प्राची मोहता, पूजा बल्दुआ, अर्चना राठी, शीतल मूंधड़ा और हेमा गांधी ने सफल बनाया।