- Hindi News
- National
- एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन के राजेश दुग्गड़ अध्यक्ष, अफसर खान उपाध्यक्ष और मनीष कुमार महासचिव चुने गए
एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन के राजेश दुग्गड़ अध्यक्ष, अफसर खान उपाध्यक्ष और मनीष कुमार महासचिव चुने गए
रायपुर | एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के चुनाव में राजेश दुग्गड़ को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह अफसर खान उपाध्यक्ष, मनीष कुमार महासचिव, प्रणय चंद्राकर कोषाध्यक्ष, विजय जैन सहसचिव, निशिथ ठाकुर को जनसंपर्क अधिकारी चुना गया। चुनाव में संरक्षक मंडल से अजय जैन, दीपक जैन, सत्यनारायण अग्रवाल, ओंकार सिंह, अनिल जैन, खूबचंद पारख, शिवाजी मत्थानी उपस्थित थे। कार्यकारिणी सदस्य में शिशिर जैन, अनूप वर्मा, इंदिरा जैन, प्रकाश टावरी, नरेंद्र आचार्य, संजय मत्थानी, विरेंद्र शुक्ला, विजय घोष शामिल हैं।