जीताे 15 करोड़ स्कीम में रवि नगर के जीशान ने जीती होंडा सीबी शाइन
रायपुर | दैनिक भास्कर द्वारा चलाई जा रही जीतो 15 करोड़ स्कीम में होंडा सीबी शाइन बाइक के विजेता रवि नगर निवासी जीशान जेम्स रहे। जीशान को उपहार के रूप में बाइक देने भास्कर की एसएमडी टीम ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर पहुंची। इस दौरान एसएमडी के स्टेट कोऑर्डिनेटर नवीन तिवारी समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे। बाइक पाकर उनका परिवार काफी खुश हुआ तथा सारे मोहल्ले वासियों के साथ खुशियां मनाई। उन्होंने भास्कर की टीम को जीतो 15 करोड़ स्कीम चलाने के लिए धन्यवाद दिया।
अगली बार पूरे मोहल्ले के साथ बनेंगे स्कीम का हिस्सा : बाइक के विजेता जीशान जेम्स के पिता जितेश जेम्स ने भास्कर के सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी वाइफ ने पहली बार दैनिक भास्कर की स्कीम में बेटे जीशान के नाम से भाग लिया और पहली ही बार में हमें इतना बड़ा पुरस्कार मिला। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। मेरा पूरा परिवार भास्कर की इस स्कीम में अगली बार पूरेे मोहल्ले के साथ शामिल होगा। हम हमेशा भास्कर से जुड़े रहेंगे और यही चाहते हैं कि भास्कर हमेशा सबसे ऊपर बना रहे। भास्कर और उनकी पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद।
जीशान को बाइक की चाबी देते स्टेट कोऑर्डिनेटर नवीन तिवारी और टीम के सदस्य।