पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप का दावा, थानेदार ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, पिता को भी पीटा

आप का दावा, थानेदार ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, पिता को भी पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | आम आदमी पार्टी ने राजधानी में शुक्रवार को थानेदार द्वारा नाबालिग आदिवासी बालिका से बलात्कार का दावा किया। पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने पीड़ित बालिका के पुलिस में दिए गए बयान की कापी जारी की। ठाकुर ने बताया कि नक्सलियों के डर से घबड़ाकर कांकेर जिले के पनीडोबीर गांव के एक आदिवासी परिवार ने कोयलीबेड़ा में कुछ महीने पहले शरण ली थी। जिस घर में इस परिवार ने शरण ली थी, उसी के निकट एक पूर्व आरक्षक रहता है, जिसके घर कोयलीबेड़ा के प्रभारी थानेदार का आना जाना लगा रहता है।

ठाकुर के अनुसार दो माह पहले इस थानेदार ने नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। इसके बाद घर वालों को डरा धमका कर लड़की से बलात्कार करता रहा। लगातार अपमानित होने के बाद लड़की के परिवार ने अंततः 9 अप्रैल को थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन थानेदार ने शिकायत दर्ज करने की बजाए लड़की के पिता के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच की उपस्थिति में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें लड़की और पिता पर दबाव डालकर मूल बयान को बदल दिया गया। पीड़ित लड़की के थानेदार से अवैध संबंध की बात स्वीकार करवाई गई।



पार्टी ने दोषी पुलिस अधिकारी के साथ ही बयान बदलवाने में शामिल जिला पंचायत सदस्य, सरपंच आदि की गिरफ्तारी की मांग की है।

खबरें और भी हैं...