बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा मधोता में
बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा मधोता में
रायपुर| बैंक ऑफ बड़ौदा की 88वीं शाखा मधोता, जिला बस्तर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रमुख एवं उपमहाप्रबंधक रंजीत कुमार मंडल ने किया। इस अवसर पर बस्तर जिले की एसडीएम लविना पांडे आैर डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद पंचायत दुष्यंत कुमार मौजूद थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में यह 11वीं शाखा है। इसके साथ ही राज्य के सभी भागों में बैंक की शाखाओं का विस्तार हो चुका है। इस क्षेत्र में शाखा के खुल जाने से लोगों को बैंकिंग सेवाएं सहज ही प्राप्त होंगीं।
रॉयल थंडरबर्ड 350 एक्स की बुकिंग शुरू
रायपुर| रॉयल एनफील्ड के अधिकृत विक्रेता आन ऑटोमोटिव्ह में नया मॉडल रॉयल थंडरबर्ड 350 एक्स की बुकिंग शुरू है। भिलाई आैर दुर्ग स्थित दोनों ही शोरूमों में नए मॉडल की बुकिंग को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। रॉयल एनफील्ड के शांतनु राठौर ने बताया कि नया मॉडल चार रंगों में आ रहा है। नई थंडरबर्ड 350 एक्स में 16 नए फीचर्स दिए गए हैं। आन आटोमोटिव्ह के संचालक प्रशांत केसरवानी ने बताया कि इस नए मॉडल की अच्छी डिमांड है। शोरूम में टेस्ट ड्राइव की सुविधा दी जा रही है।