2 माह पहले फैक्ट्री में घायल युवक की मौत
रायपुर | दो माह पहले गणपति इस्पात में क्रेन से गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक कबीर नगर का विभीषण चौबे फैक्ट्री में काम करता था। 19 फरवरी को काम करते समय वह 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।