पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूने मकान में जुआ खेलते सात गिरफ्तार

सूने मकान में जुआ खेलते सात गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | सेजबहार कॉलोनी के सूने मकान में जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 1 लाख 21 हजार जब्त किया गया है। आरोपी सेजबहार और उसके आसपास के रहने वाले हैं। पुलिस ने पहले मकान को चारों ओर से घेरा फिर भीतर गए। आरोपी पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दरवाजा बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक टिकरापारा का मुकेश नायक अपने साथियों के साथ सेजबहार में जुआ खेल रहा था। आरोपियों ने उसे अपना अड्डा बना दिया है। मकान का मालिक उसे बेचना चाहता है।

इसकी जानकारी आरोपियों को थी। आरोपी वहां जुआ खेलने लगे। ज्यादातर प्राइवेट नौकरी वाले है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...