पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने की एनआईटी जैसे संस्थानों की सैर

50 हजार से ज्यादा छात्रों ने की एनआईटी जैसे संस्थानों की सैर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानी में पहली बार एक लाख बच्चों को राष्ट्रीय संस्थानों की सैर कराई जा रही है। दिशा एक्सप्रेस से अब तक 50 हजार से ज्यादा बच्चे एम्स, ट्रिपलआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएम, एनआईटी समेत कई बड़े संस्थानों में पहुंचकर वहां की खूबियों को जान चुके हैं। सरकारी स्कूल के बच्चों को इस शैक्षणिक भ्रमण में इस बात की भी जानकारी दी जा रही है कि वे कैसे इन संस्थानों में पहुंचकर अपना कैरियर बना सकते हैं। रायपुर के इस दिशा मॉडल को अब राज्य के कई जिलों में भी लागू करने की तैयारी कर ली गई है। बच्चों की सुविधा के लिए हर दिन किसी न किसी सरकारी स्कूल में दिशा एक्सप्रेस पहुंच रही है। यह क्रम गर्मी की छुट्टी के दिनों में भी चलता रहेगा। भ्रमण के दौरान ही बच्चों को युवा मैग्जीन और कई ऐसी किताबें और बुकलेट निशुल्क दी जा रही है जिससे बच्चे ये जान सकते हैं कि उन्हें कब कौन सी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है।



भ्रमण के दौरान बच्चों के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें राज्य सरकार के आला अफसर भी शामिल हो रहे हैं। वे छात्रों को बता रहे हैं परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए। इस दौरान बच्चों को सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के किस सरकारी स्कूल से कितने बच्चे राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में जा रहे हैं इसकी रिपोर्ट सीधे कलेक्टर को भेजी जा रही है।

खबरें और भी हैं...