पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी और पीएमओ के ट्वीटर पर छाया रहा छग

मोदी और पीएमओ के ट्वीटर पर छाया रहा छग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| बीते 24 घंटो में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकृत सोशल नेटवर्क एकाउंट में छत्तीसगढ ही छाया हुआ है। मोदी के ट्वीटर हैंडल से 2 तस्वीरें और 5 वीडियो शेयर करते हुए 8 ट्वीटर किए हैं, पीएम मोदी ने अपने फ़ेसबुक एकाउंट पर एक तस्वीर और एक लाईव वीडियो के साथ 2 पोस्ट किए हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने एक फ़ोटो शेयर की है। इधर प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने अधिकृत ट्वीटर एकाउंट से 24 ट्विट किए है जिनमें से 12 तो उनके भाषण के प्रमुख अंश है,एक वीडियो है जबकि 11 अखबारो की कटिंग है। इस तरह कुल पैंतीस बार छत्तीसगढ प्रधानमंत्री के नीजि और कार्यालय के सोशल नेटवर्क प्लेटफ़ॉर्म पर छाया रहा।



ज़ाहिर है इस दौरे को सफल बनाने में जुटे प्रशासन के हर अमले और हर वर्ग के लिए देश के पीएम मोदी की ओर से शाबाशी है, और मोदी के ये पोस्ट बताते है कि वे भी छत्तीसगढ के जांगला का यह दौरा भूलेंगे नही।

खबरें और भी हैं...