पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शक्कर कारखाना खोलने टीएस ने रमन को लिखा पत्र

शक्कर कारखाना खोलने टीएस ने रमन को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को पत्र लिखकर सरगुजा के बटवाही में नया शक्कर कारखाना और नया काॅलेज खोलने की मांग की है। सीएम कल सरगुजा दौरे पर जा रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा जिले में जलवायु के अनुकूल गन्ने की खेती बहुतायत में की जाती है। यहां के गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पाता जिसकी वजह से उन्हें अपनी फसल औने -पौने दाम पर बेचना पड़ती है। यदि लुण्ड्रा के ग्राम बटवाही में शक्कर कारखाना खोला जाता है तो यहां के गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित प्रतिफल मिलेगा और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।



इसी तरह लुण्ड्रा विकासखंड में एक भी महाविद्यालय नहीं है, जिसके चलते यहां के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए अम्बिकापुर जाना पड़ता है। विकासखंड लुण्ड्रा में नवीन महाविद्यालय खोले जाने से जहां क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ेगा वहीं छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को भी सुविधा होगी।

खबरें और भी हैं...