पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के मामलों में फांसी पर अध्ययन करेंगे: रमन

दुष्कर्म के मामलों में फांसी पर अध्ययन करेंगे: रमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों से होने वाले दुष्कर्म मामले में आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लकेर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि कई राज्यों में लागू है ।ऐसी मांग आई है तो ला सेक्रेटरी अध्ययन करेंगे। इससे पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा हर्षिता पांडे ने फेसबुक पर स्वयं इसकी जानकारी देते हुए बताया है की राज्य महिला आयोग ने बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म मामले को ध्यान में रखते हुए ऐसे अपराधियों के सजा-ए-मौत की मांग रखी है। उनका मानना है कि ऐसे कड़े कानून से ऐसे मामलों में कमी आएगी , अब देखना होगा कि उपरोक्त संशोधन राज्य के कानून में शासन द्वारा लाया जाता है कि नहीं। आयोग की तरफ से सचिव आर जे कुशवाहा ने प्रमुख सचिव को इसके लिए पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...