- Hindi News
- National
- प्रकोष्ठ का विस्तार कर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा विवाह में आ रहीं समस्याओं का करेगी निराकरण
प्रकोष्ठ का विस्तार कर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा विवाह में आ रहीं समस्याओं का करेगी निराकरण
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति की बैठक महेश भवन में संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए विवाह प्रकोष्ठ का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ ही गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यांचल के उपसभापति मोहन राठी ने महासभा द्वारा प्री-वेडिंग शूट को प्रतिबंधित करने की जानकारी दी और कहा कि इस नियम का पूरे प्रदेश में कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बिट्ठल भूतड़ा ने विवाह में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए दुर्ग की तरह हर साल विशाल सामूहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करवाने की बात कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.रवि राठी ने 13 मई को गुढ़ियारी स्थित महेश भवन में विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाने की जानकारी दी। संविधान समिति के अध्यक्ष राजकिशोर गांधी ने संविधान समिति द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मॉडल विधान में दिए गए सुझाव से अवगत करवाया व महेश नवमी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सुशील लाहोटी को जवाबदारी दी। बैठक में प्रमुख रूप से श्याम सोमानी, डीडी भूतड़ा,नारायण राठी,नरेंद्र लोहिया, अशोक राठी, राजकुमार राठी, गोविंद इनानी, राधेश्याम राठी, रामकिशोर केला, रामरतन मुंदडा, प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. रमेश भट्टड़, राजकुमार गांधी, चतुर्भुज राठी, सुखदेव राठी, नरेंद्र राठी आदि मौजूद थे।