पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतनामी समाज के सामूहिक विवाह में 25 दूल्हों की निकली बारात, बंधे परिणय के बंधन में

सतनामी समाज के सामूहिक विवाह में 25 दूल्हों की निकली बारात, बंधे परिणय के बंधन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति ने रविवार को न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में सामूहिक आदर्श विवाह का 17वां आयोजन किया। इसमें सतनामी समाज के 25 जोड़े सात फेरे लेकर परिणय बंधन में बंधे। इससे पहले 25 दूल्हों की एक साथ बारात निकली जो समारोह स्थल पहुंची। इसके बाद विवाह की रीतियां शुरू की गईं। विवाहित जोड़ों को समिति की ओर से गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर खुशहाल जीवन की मंगल कामना की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयबहादुर बंजारे व प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि सभी जोड़ों को क्रमवार टोकन नंबर आबंटित करने के बाद उन्हें एक ही रंग का वैवाहिक पोषाक, श्रृंगार व मोर मुकुट दिया गया था। कार्यक्रम में अध्यक्ष जयबहादुर बंजारे, एलएल कोशले, सरजू प्रसाद धृतलहरे, डाॅ. जेआर सोनी, एसके सोनवानी, दिनेश खूंटे, पृथ्वीराज बघेल, चेतन चंदेल, कृष्णकुमार बरमाल, बीआर बघेल, रमेश बंजारे, जितेन्द्र चेलक, डीडी भारती, अश्वनी (बबलू) त्रिवेन्द्र, विजय रात्रे, उतित भारद्वाज, पप्पू राजेन्द्र बंजारे, विजय कुर्रे, महेश ढीढ़ी, रामरतन ढीढी आदि उपस्थित थे।

पंथी और फिल्मी गीतों पर दूल्हों के साथ झूमे बाराती : बारात के दौरान पंथी के साथ छत्तीसगढ़ी और फिल्मी गीतों पर दूल्हे और बाराती झूमते नजर आए। शाम 4 बजे एक साथ 25 दूल्हों की बारात निकली जो पैदल काॅलोनी का भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक भवन पहुंची जहां महिलाअों ने स्वागत किया।

सामूहिक विवाह के दाैरान न्यू राजेंद्र नगर के सांस्कृतिक भवन में बारात का इंतजार करतीं दुल्हनें।

इस जन्म के बंधन को सात जन्मों तक निभाएं

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि आज यहां 25 जोड़ों की शादी नहीं रही बल्कि 50 परिवार का मिलन हो रहा है। यह काम करना एक सामाजिक जवाबदेही का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस जन्म के बंधन को सात जन्मों तक निभाएं। समारोह को पूर्व सांसद डाॅ. भूषणलाल जांगड़े, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती, धरसींवा विधायक देवजी भाई पटेल, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा आदि ने भी संबोधित करते हुए जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

जीवनभर साथ निभाने की खाईं कसमें

बारातियों के पहुंचते ही दुल्हनों ने थाली में दीप प्रज्जवलित कर अपने-अपने दूल्हे की आरती करते हुए मंडप स्थल पहुंचे जहां सभी के लिए अलग-अलग मंडप की व्यवस्था की गई थी। वहां समाज के पंडित भागचंद बंजारे एवं पं. अंजोरदास बंजारे ने सतनाम संस्कृति के अनुरूप बाबा गुरु घासीदास व सतनाम को साक्ष्य मानकर वरमाला, सिंदुरदान व गठजोड़ की रस्में पूरी करवाई।

खबरें और भी हैं...