तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक आज
रायपुर| तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को सप्रे शाला परिसर स्थित कर्मचारी भवन में आयोजित की गई है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश साहू, महामंत्री बीएल मोटधरे और प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी। इसमें प्रांत, जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारियों का उपस्थित होना अनिवार्य है। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई।