पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशनों पर लगेंगी वेंडिंग मशीनें, 8 से 12 खाद्य पदार्थ ही मिलेंगे, कीमतें भी पांच के गुणांक में

स्टेशनों पर लगेंगी वेंडिंग मशीनें, 8 से 12 खाद्य पदार्थ ही मिलेंगे, कीमतें भी पांच के गुणांक में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

रेल मंत्रालय रेलवे में बिकने वाले खाना को बेहतर करने की तैयारी कर रहा है। इसलिए देशभर के खाद्य और उद्योग जगत के मालिकों से प्लेटफॉर्म में बेहतर खाने की सुविधा देने के लिए सुझाव मांगा है। अभी तक जिस तरह से सुझाव आए है,वह सुझाव यात्रियों के लिए सबसे बेहतर है। क्योंकि कोई भी चीज 5 रुपए के गुणज में ही मिल सकेगा। वहीं स्टेशन में वेंडिंग मशीन लगने से 24 घंटे यात्रियों को गर्म भोजन मिलेगा। इससे यात्रियों को ओवर रेट से भी राहत मिल जाएगी।

टिप मांगने की शिकायत पर जाएगी पैंट्रीकर्मी की नौकरी

रेल कर्मचारी या पैंट्रीकर्मी किसी यात्री को सुविधा देने के नाम पर टिप मांगते हैं। तो यात्री की शिकायत पर नौकरी भी जा सकती है।

स्टेशनों में ये सुविधाएं बढ़ाने के लिए मिले सुझाव...

स्टेशनों और ट्रेनों पर 8 से 12 खाद्य पदार्थों को ही बेचा जाए। इससे ओवर चार्जिंग पर रोक लग सकेगी।

खान-पान की सभी वस्तुओं का मूल्य 5 रुपए में हो। इससे यात्रियों को मदद मिलेगी और अधिक कीमत वसूलने के मामलों में कमी आएगी।

स्टेशनो तथा ट्रेनों में अनाधिकृत हॉकरों द्वारा सामान बेचे जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

खाद्य पदार्थों के मामले में विविधता में कमी तथा उच्च गुणवत्ता वाले एयरलाइन मॉडल का अनुपालन किया जाए।

प्लेटफार्मों और ट्रेनों पर गर्म खाना देने वाले वेंडिंग मशीनों को लगाना।

रेडीमेड -खाना तथा ई-खानपान सेवा का विस्तार किया जाए।

2012 के बाद से मोबाइल कैटरिंग की मानक दरों में वृद्धि नहीं हुई है।

डब्ल्यूपीआई / सीपीआई के साथ जोड़कर अवधि के साथ ही वस्तुओं की दरों को अपने आप बढ़ाया जाना चाहिए। समय-समय पर संशोधन करके कीमतों को बाजार की कीमतों के अनुरूप किया जाना चाहिए।

गैर-पेंट्रीकार ट्रेनों में खानपान सेवाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था, साथ ही पेंट्रीकाराें की स्वच्छता को बेहतर बनाना

पेंट्रीकार के उपकरणों की विफलता की शिकायत को दूर करने के लिए एक प्रणाली विकसित करना।

आदेश मिलने पर लागू करेंगे व्यवस्था

 रेल मंत्रालय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातर प्रयासरत है। इसके लिए अभी हाल ही में रेल मंत्री ने देश के खाद्य और उद्योग जगत के लोगों के साथ बैठक कर सुविधाएं सुधारने के लिए सुझााव मांगा था। बहरहाल अभी इस संबंध में निर्देश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर निर्देश पर अमल में किया जाएगा। संतोष कुमार, सीनियर, पीआरओ,एसईसीआर

खबरें और भी हैं...