पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश की 300 अांगनबाड़ी होंगी स्मार्ट, 600 की जगह 1200 वर्गफीट में होगा निर्माण, नौ करोड़ से अधिक की मिली मंजूरी

प्रदेश की 300 अांगनबाड़ी होंगी स्मार्ट, 600 की जगह 1200 वर्गफीट में होगा निर्माण, नौ करोड़ से अधिक की मिली मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। दो अलग-अलग मद की राशि से प्रदेश की 300 आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी। करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से इन केन्द्रों को तैयार किया जाएगा।

DB Star

रायपुर डीबी स्टार

तमाम सुविधाओं से भरपूर प्रदेश की 300 आंगनबाड़ी केन्द्र अब स्मार्ट दिखेंगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी पर 3 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिससे वह काफी आकर्षण का केन्द्र बनेंगी। इन केन्द्रों को तैयार करने के लिए डीएनएफ और गौन खनिज फंड के आधार पर अांगनबाड़ी में टाइल्स, शौचालय, किचन में गैस कनेक्शन, फ्रिज, पंखे आदि तमाम साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। एलसीडी के माध्यम से बच्चों के कॉर्टून संबंधी वीडियो व सांग दिखवाए जाएंगे। जिससे बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। मनोरंजन के साथ अध्ययन भी करवाया जाएगा।

Exclusive

यह सुविधाएं भी होंगी

स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्पेशल बैंच, खिलौने भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चे आकर्षित होंगे। इसके अलावा कोर्डलेंस माइक की सुविधा भी रहेगी। इससे बच्चे नाच, गान व अन्य तरह की एक्टिविटी करेंगे।

सांकेतिक फोटो

यह बदलाव किए जाएंगे

अब तक की आंगनबाड़ी साधारण तौर पर हुआ करती थी, इनमें दीवार पर पोस्टर, चॉक या प्लॉस्टिक के छुट पुट खेल के साधन होते थे। यही नहीं लंबाई चौड़ाई भी मात्र 600 वर्ग फिट के दायरे में रहती थी, लेकिन स्मार्ट आंगनबाड़ी का दायरा दोगुना यानी 1200 वर्गफिट होगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

आकर्षित होंगे बच्चे

 स्मार्ट आंगनबाड़ी से बच्चे भी आकर्षित होंगे। उन्हें तरह-तरह की खेल सामग्री व कार्टून एलसीडी के माध्यम दिखाया जाएगा। यह प्लान प्रदेश की 300 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा। 9 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है। अशोक पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

खबरें और भी हैं...