पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायकों के लिए शहर के बाहर छेरीखेड़ी में बनेंगे 100 फ्लैट, स्पोर्ट्स ग्राउंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की भी सुविधा

विधायकों के लिए शहर के बाहर छेरीखेड़ी में बनेंगे 100 फ्लैट, स्पोर्ट्स ग्राउंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की भी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से चुने गए विधायकों के लिए नए फ्लैट बनने वाले हैं। इसके लिए शासन ने मंजूरी देने के साथ ही निर्माण के लिए जमीन भी तय कर दी है। शासन की ओर से नायब तहसीलदार ने जमीन का सीमांकन करने के बाद प्रक्रिया उसे विधानसभा संभाग को हस्तांतरित कर दिए हैं। बनाए जाने वाले फ्लैट के पास ही बैंक, एटीएम ही नहीं स्पोर्ट्स ग्राउंड भी बनेंगे। वहीं शॉपिंग मॉल की सुविधा भी रहेगी। इससे विधायकों को हर जरूरी सामान 38 एकड़ के कैम्पस में ही उपलब्ध होगी। इसे बनाने की जिम्मेदारी सरकार ने पीडब्ल्यूडी को दी है। अब बनाए जाने वाले फ्लैट्स की ड्राईंग तैयार करने के बाद एजेंसी तय करने के लिए टेंडर प्रोसेस करने की तैयारी है।

वीआईपी गेस्ट हाउस में यह सुविधाएं

छेरीखेड़ी में बनने वाले विधायक निवास के आउटर डवलपमेंट, सिविल एंड इलेक्ट्रिकल के साथ ही मल्टीपर्पज हॉल भी बनाए जाएंगे। वहां विधायकों की ओर से होने वाले आयोजन हो सकें। इसके साथ ही उनके लिए रेसीडेंसियल ब्लॉक ए और बी बनाए जाएंगे। स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, फेसिलिटी ब्लॉक, वीआईपी गेस्ट हाऊस भी बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी क्वॉर्टर 1-बीएचके और 2बीएचके होंगे। इनके लिए इंटरनल रोड भी बनाया जाएगा।

जाम में नहीं फंसेंगे लोग

विधायकों का फ्लैट शहर के बाहर होने से विधानसभा सत्र के दौरान सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इतना ही नहीं ट्रैफिक दुरूस्त करने के लिए लगने वाले बल को लेकर पुलिस को भी सहूलियत होगी। इसे देखते हुए साल 2014 से शहर के बाहर विधायकों का निवास बनवाने की प्रक्रिया विधान सभा सचिवालय की ओर से समिति ने शुरू किया। अब 2017-18 के तृतीय अनुपुरक बजट में शामिल किया गया। नवीन विधायक विश्राम गृह के लिए 138 करोड़ 88 लाख की लागत तय की गई है। इसे 15 जनवरी 2018 को मिली मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण को जिम्मेदारी दी गई है।

जमीन स्वीकृत, 138.88 करोड़ से होगा निर्माण

 शासन से एमएलए निवास बनाने के लिए निर्देश मिला है। इसके लिए 138 करोड़ 88 लाख रूपए तय किया गया है। निर्माण के लिए टेंडर किया गया है। सेरीखेडी में जमीन भी स्वीकृत हुई है। एसके शर्मा, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, रायपुर

सुबह-शाम लगता था जाम

विधान सभा सत्र जितने दिन के लिए भी शुरू होते हैं,इस दौरान सुबह 8 से लेकर 11 बजे तक अक्सर पंडरी और शंकर नगर रूट पर जाम की स्थिति बनती थी। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट भी करना पड़ता था। लेकिन अब विधायकों के लिए छेरीखेड़ी में फ्लैट बनने से उनकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट करने और रास्ता देने के लिए ट्रैफिक पुलिस को बल नहीं लगाना होगा। इससे आम लोगों को भी होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

खबरें और भी हैं...