पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल, 98 आईटीओ बदले गए, 26 छत्तीसगढ़ से

आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल, 98 आईटीओ बदले गए, 26 छत्तीसगढ़ से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुर. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एमपी सीजी ने संयुक्त सर्किल के सभी विंग्स में बड़ा फेरबदल किया है। रायपुर कमिश्नरी के अन्वेषण, प्रशासन, टीडीएस और आडिट के अधिकारी बदले गये हैं। उन्होंने 98 आईटीओ को बदला है। इनमें छत्तीसगढ़ के 26 शामिल हैं। इनमें कुछ अधिकारियों का छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश ट्रांसफर हुआ है, तो कई अफसरों के सिर्फ विंग चेंज हुए हैं। आदेश के मुताबिक अनिल बोकाड़े को चांपा जांजगीर से बिलासपुर, अंजनी कुमार सिंह कोरबा से डीजी अन्वेषण रायपुर, भीमसेन पंडा बिलासपुर से शहडोल शेष|पेज 10





श्रीमती बीनू जे कुमार भिलाई से रायपुर, सीएस मंथापुरवार भिलाई के टीडीएस से सीसी आईटी, गणेश्वर मिश्रा बिलासपुर से कवर्धा, इंद्रजीत राठौर रायपुर से बिलासपुर,



केसी दास टीडीएस से सीसी आईटी बिलासपुर, एलपी बिसेन धमतरी से भोपाल, मनोज पांडे रायपुर से धमतरी, एन खलको भिलाई से टीडीएस बिलासपुर, निर्मल कुमार भगत आडिट बिलासपुर भेजे गए हैं। इनके साथ आईटीओ पी. शोभा वेणुगोपाल भिलाई से रायपुर, पवन सिंह ठाकुर टीआरओ बिलासपुर से रायपुर, राजेंद्र जगदलपुर से भिलाई, रजनीकांत कुंभकर अंबिकापुर से एग्जम्शन बिलासपुर, एस जयलक्ष्मी भिलाई एमएसटीयू से सीसी आईटी, एसबी चौधरी रायपुर से भिलाई, एसडी भास्कर भिलाई से डीजी अन्वेषण पदस्थ किए गए हैं। इनके अलावे एसपी रुबेन ज्ञानदास एग्जम्शन बिलासपुर से चांपा जांजगीर, संतोष कुमार साहू रायगढ़ से जबलपुर, सुजीत कुमार विश्वास रायगढ़ से रायपुर, उषा शैलेष भिलाई टीडीएस भिलाई, वर्गीस जार्ज भिलाई से टीडीएस, विनोद कुमार मरार कवर्धा से रायपुर और युवराज ठाकुर बिलासपुर से सेंधवा भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...