पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ सौ करोड़ रु. की ठगी मिले कई जरूरी दस्तावेज

डेढ़ सौ करोड़ रु. की ठगी मिले कई जरूरी दस्तावेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खुलवाकर सेंटरों के संचालकों से डेढ़ सौ करोड़ की ठगी करने जगन्नाथ दास को लेकर पुलिस कोलकाता पहुंच गई। वहां घर की तलाशी में कई अहम दस्तावेज मिले है। उसे जब्त किया गया है। पुलिस सोमवार को उसके ऑॅफिस की तलाशी करेगी। उसके कंप्यूटर भी जब्त किए जाएंगे। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ मूलत: ओडिशा गंजाम का रहने वाला है। वह कई सालों से कोलकाता में शिफ्ट हो गया है। वहां उसने अपना आॅफिस भी खोल रखा है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। आरोपी सेंटर संचालकों को अपने ऑफिस बुलाता था। उनसे वहीं समझौता करता था।



पुलिस को जांच के दौरान उसके दो और कंपनी के तीन खाते मिले है। पुलिस सोमवार को उन खातों की जांच करेगी। उसमें जो पैसे हैं, उसे कुर्क किया जाएगा। कोर्ट के माध्यम से पीडितों को पैसे लौटाएं जाएंगे।

खबरें और भी हैं...