जॉब अलर्ट... 25 पदों के लिए सिविल जजों की चयन सूची जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 25 सिविल जजों की चयन सूची जारी कर दी है। पीएससी की तरफ से पिछले साल 19 अप्रैल को व्यवहार न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन जारी होने के दो महीने बाद 25 जून 2017 को इसकी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा में कुल 272 उम्मीदवार चयनित हुए। जिसके बाद इसी साल फरवरी में 11 तारीख को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 83 छात्रों का चयन किया गया। 10 से 13 अप्रैल तक इंटरव्यू लिया गया और फिर उसी शाम रिजल्ट जारी कर दिया गया। ऐसे में 25 सिविल जजों की चयन सूची जारी कर दी गयी है।