पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के 30 वार्डों में निजी कंपनी का डोर टू डोर कलेक्शन शुरू

शहर के 30 वार्डों में निजी कंपनी का डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत दिल्ली की निजी कंपनी ने शहर में काम शुरू कर दिया है। कंपनी फिलहाल शहर के 30 वार्डों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू कर इसे आजमा रही है। इसके बाद पूरे शहर में घर-घर से कचरा लेने का सिस्टम शुरू होगा।

राजधानी में कचरा कलेक्शन और उसे परिवहन कर डिस्पोज करना का जिम्मा निगम ने दिल्ली की रामकी कंपनी को दे दिया है। निगम ने कंपनी के साथ महीनेभर पहले ही एग्रीमेंट कर लिया, लेकिन काम शुरू होने में देरी हो गई। अब कंपनी ने शहर में अपने कर्मचारी उतार दिए हैं। जोन सात, दो और तीन के कुछ वार्डों में घर-घर कचरा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। पहले फेज में कंपनी 30 वार्डों में यह शुरुआत कर रही है। इसके बाद वार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी और पूरे 70 वार्डों में शत-प्रतिशत कचरा कलेक्शन किया जाएगा। घरों से शत-प्रतिशत कचरा उठने पर ही शहर के चौराहों पर कचरे की मात्रा कम होगी। तभी शहर स्वच्छ और कचरा रहित दिखेगा। निगम कंपनी को प्रति टन कचरे पर 1950 रुपए भुगतान करेगा। कंपनी जब तक प्लांट नहीं लगाती तब तक यह रकम 675 रुपए प्रति टन रहेगा।



कंपनी को 15 महीने में डिस्पोज प्लांट लगाना है।

सड़क, नालियों की सफाई निगम के पास

इधर, शहर में नालियों व सड़कों की सफाई का काम निगम ने कंपनी से अलग ही रखा है। यह काम निगम खुद करेगा। दरअसल पिछली कंपनी के बुरे अनुभवों को देखते हुए सिटी सेनिटेशन यानी शहर की सफाई का काम निगम ने अपने हाथ में रखा है। लोगों और जनप्रतिनिधियों का शहर की सफाई में नियंत्रण रहेगा।

खबरें और भी हैं...