रसौटा में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार
रसौटा में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार
आरंग|ग्राम रसौटा के बाहरा खार खेत के पास जुआ खेल रहे जितेंद्र कुमार कुर्रे पिता तुलसीराम 28 वर्ष, मंतरू कुर्रे पिता झगरू 42 वर्ष, द्वारिका घृतलहरे पिता गोकुल 44 वर्ष, शेखर सतनामी पिता झालाराम 28 वर्ष, देवकुमार पिता गोकुल घृतलहरे 36 वर्ष, अनिल मांडले पिता हीरादास 26 वर्ष, उमलेश घृतलहरे पिता भागीरथी 33 वर्ष, कृपाराम यादव पिता गयाराम 42 वर्ष सभी निवासी ग्राम रसौटा को पकड़ा गया। उनके पास से कुल 7100 रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया।
आज आरंग कांग्रेस की बैठक
आरंग| जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय गांधी भवन में तीन बजे से होगी। बैठक में बूथ कमेटी गठन की समीक्षा, आरंग ब्लाक के शहर व ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यों की कार्यवाही सूचीकरण के साथ ही पार्टी के विचार धारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रियता और कार्य कुशलता के आधार पर शहर व ग्रामीण की जिम्मेदारी और जवाबदेही प्रदान की जाएगी। बैठक में रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष नारायण प्रसाद कुर्रे व गुरू प्रवक्ता डा. एम.के.कौशल मौजूद रहेंगे।
ग्राम तरेसर पहुंची स्वच्छता टीम
मांढर|ओडीएफ स्थायित्व के लिए स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण धरसींवा के स्वच्छता सेवकों की टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में ग्राम तरेसर पहुंचकर निस्तारी तालाब के पचरी की साफ सफाई की। स्वच्छता सेवकों में पंचायत इंस्पेक्टर आत्माराम वर्मा, उपसरपंच मुकेश कस्यप,साक्षरता अधिकारी भूपेंद्र वर्मा,सचिव रतन साहू,शिव कुमार वर्मा,अमर साहू,भगवत वर्मा,हरीश साहू,दिलीप वर्मा,मूलचंद वर्मा,रोजगार सहायक दीप्ती वर्मा, प्रेरक चंद्रकांती वर्मा व समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
ओड़का में पालकों की बैठक सम्पन्न
आरंग| सर्व शिक्षा अभियान एवं रूम टू रीड के तहत पठन लेखन व पुस्तकालय कार्यक्रम आरंग के 100 विद्यालयों में विगत दो वर्षों से संचालित हो रही है। शासकीय प्राथमिक शाला ओडका में पालक एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 1 और 2 के बच्चों की भाषा पठन-लेखन की उपलब्धि स्तर से पालकों को अवगत कराया गया। कक्षा 2 के बच्चों की 45 से 60 शब्द प्रति मिनट पठन स्तर को देख व प्रगति पत्रक के माध्यम से बच्चों की उपलब्धि देखकर पालकों में उत्साह नजर आया।
हेमचंद को दी श्रद्धांजलि
आरंग|प्रदेश के पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रांत प्रमुख राधेलाल यादव ने समाज के अन्य लोगों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।