पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुंडा में दो स्कूलों के बीच शराबभट्टी, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

डुंडा में दो स्कूलों के बीच शराबभट्टी, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुंडा में दो स्कूलों के बीच शराबभट्टी, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

धरसींवा|डुंडा
शराब भट्टी को हटाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को मांगों का समर्थन करने धरना स्थल पर रायपुर जिला आबकारी सलाहकार समिति के सदस्य एवं धरसींवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे पहुंचे। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि स्कूल-काॅलेज के आसपास शराब दुकान नहीं खोला जाए। लेकिन शासन की हठधर्मिता के चलते डुंडा में दो स्कूलों के बीचों बीच शराब दुकान खोल दी गई है। सरकार का काम शराब दुकान चलाना नहीं है। बंजारे ने आगे कहा कि अक्टूबर माह में जिला आबकारी सलाहकार की बैठक में मैंने डुंडा शराब दुकान को बंद करने का मुद्दा उठाया था परंतु इस दुकान को बंद करने के बजाय दो स्कूल के बीच खोल देना स्कूली बच्चों के उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।

खबरें और भी हैं...