पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वदेश दर्शन योजना के तहत टूरिस्ट स्पॉट पर सुविधा बढ़ाने खर्च करेंगे 100 करोड़

स्वदेश दर्शन योजना के तहत टूरिस्ट स्पॉट पर सुविधा बढ़ाने खर्च करेंगे 100 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत ट्रायबल टूरिज्म सर्किट को बढ़ावा दिया जाएगा। जिन इलाकों में डे शेल्टर और कॉटेज जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पर तमाम सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। लोगों के लिए लॉग हॉट्स बनाए जाएंगे। साथ ही टेंट की सुविधा रहेगी, जहां पर रात में कैंप फायर जैसे कई आयोजन किए जा सकेंगे। क्योंकि लंबे समय से बड़े टूरिस्ट स्पॉट में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया था और इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट पर लाइट की समस्या है, लेकिन वहां तक लाइन की सुविधा भी मिल जाएगी। इसके लिए राशि जारी की गई है। शेष पेज 2 पर

प्रदेश के 14 स्पॉट बनेंगे ट्रायबल टूरिज्म सर्किट, यहां बनाएंगे क्राफ्ट विलेज, कॉटेज और डे शेल्टर, पहुंचने के लिए पाथवे भी

DB Star

good news

ट्रायबल टूरिज्म के तहत शुरू होंगी ये सुविधाएं

लॉग हट्स अलग-अलग इलाकों में बनाए जाएंगे।

सभी जगहों पर क्राफ्ट विलेज भी बनाए जाएंगे।

सुबह और शाम के लिए डे शेल्टर का निर्माण होगा।

कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट और टेंट बनाया जाएगा।

इंटीरियर वर्क और पाथवे का निर्माण किया जाएगा।

सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी

 9 टूरिस्ट स्पॉट में क्राफ्ट विलेज जैसी कई सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। सुविधाएं बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। एमटी नंदी, एमडी, टूरिज्म डिपार्टमेंट

खबरें और भी हैं...