पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोर क्लब से जुड़े युवाओं को पीएससी, यूपीएससी एग्जाम की नि:शुल्क कोचिंग देंगे आईएएस व आईपीएस अफसर

मोर क्लब से जुड़े युवाओं को पीएससी, यूपीएससी एग्जाम की नि:शुल्क कोचिंग देंगे आईएएस व आईपीएस अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

स्मार्टसिटी के तहत मोर रायपुर क्लब ने युवाओं को आईएएस और आईपीएस बनने के लिए कोचिंग सेंटर खोलेगा। जहां पर ऐसे युवाओं को शामिल किया जाएगा, जो मार्गदर्शन नहीं मिलने की वजह से लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते, ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। जहां पर इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) और इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) बनने के लिए राज्य के अफसर गाइड करेंगे। इसके अलावा स्टडी करने का तरीका भी बताएंगे। वहीं एग्जाम के पहले रिवीजन करने का तरीका भी बताया जाएगा। इससे स्टूडेंट्स भी आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

DB Star

कोचिंग सेंटर में आप ऐसे ले सकेंगे प्रवेश

स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत खुलने वाले कोचिंग सेंटर में आप भी हिस्सा ले सकते है। इसके लिए आपको www. Smartcity.in की साइट पर जाना होगा। वहां पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा फेसबुक पर morraipurclub के वॉल पर आवेदन पोस्ट करना होगा। वहीं तीसरा ऑप्शन बूढ़ातालाब के पास स्थित स्मार्टसिटी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Exclusive

जानिए, क्यों आईएएस और आईपीएस देंगे टिप्स

अब तक स्टूडेंट्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तो करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं रहती कि वह किस तरह से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। साथ ही उन्हें यह भी पता नहीं रहता है कि काम्पिटीशन की स्टडी करने का तरीका का क्या है? जब इन स्टूडेंट्स को खुद आईएएस और आईपीएस गाइड करेंगे तब पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य पाने में न केवल आासानी होगी, बल्कि किस तरह से पढ़ाई की जाए, इसका भी पता चल जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को सही गाइडलाइन मिलेगी

 स्टूडेंट्स के लिए यह अब तक का सुनहरा मौका है, जब उन्हें आईएएस और आईपीएस स्वयं प्रतियोगिता परीक्षाओं संबंधी मार्गदर्शन करेंगे। ऐसा होने से वह आसानी से अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने की भी सही गाइडलाइन मिल पाएगी। किस जगह पर अधिकारी मार्गदर्शन करेंगे, यह स्थान अभी निर्धारित नहीं हुआ है। अविनाश भोई, जीएम, स्मार्ट सिटी, रायपुर

इन्हेंें दिया जाएगा प्रशिक्षण

शहर के करीब 1 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को आईएएस और आईपीएस के अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। कहां और कब-कब अफसर इन स्टूडेंट्स को गाइड करेंगे, इसका अभी निर्धारण नहीं हुअा है। यह प्रक्रिया इसी महीने से लागू होगी। जिसमें यह निर्धारित हो जाएगा कि अधिकारी किस स्थान पर जाकर मार्गदर्शन करेंगे।

आने वाले समय में सीजी से सबसे ज्यादा दिखेंगे अधिकारी

अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे। जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। जिसका फायदा मिलने से इस राज्य के अधिक से अधिक स्टूडेंट्स आईएएस और आईपीएस के पद पर दिखेंगे।

खबरें और भी हैं...