पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेला, गुमटियों की निगम करवाएगा जीपीएस मैपिंग शहर के हर जोन में इनके लिए तय की जाएगी जगह

ठेला, गुमटियों की निगम करवाएगा जीपीएस मैपिंग शहर के हर जोन में इनके लिए तय की जाएगी जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ठेला-गुमटी वालों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत वेंडरों के लिए निगम वेंडर जोन बनाएगा। इसके लिए पहले सर्वे का काम चालू किया जा रहा है। इससे रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होंगे। वहीं इस बार पुख्ता रिकॉर्ड तैयार करने के लिए जीआईएस बेस्ड सर्वे करना किया जाएगा। इसमें मोबाइल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे करने वाले ठेला-गुमटी वालों का जीआईएस रिकॉर्ड, नाम फोटो आदि दर्ज रहेगा। इसमें विक्रेताओं के नाम सारा रिकॉर्ड लेने के बाद निगम वेंडिग जोन घोषित करेगा। जहां इन्हीं व्यापारियों को पहले जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह पहली बार पूरे शहर को प्लानिंग के अनुसार व्यवस्थित करने की तैयारी है। इससे सड़क किनारे फैले कब्जा के कारण यातायात प्रभावित नहीं होगा।

सभी निकायों के ठेला व गुमटी लगाने वालों का होगा जिअोग्राफिकल सर्वे

DB Star

शहर के ठेले और गुमटी लगाने वालों का हवाई सर्वे किया जाएगा। इनके डाटाबेस का रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। साथ ही उनके रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाएंगे। ये सर्वे जिओग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम बेस्ड होगा। इसके बाद शहर में वेंडर जोन बनाए जाएंगे।

Exclusive

सभी जोनांे में जगह तय कर बनाएंगे लेन

शहर में वेंडरों की संख्या और जगह चिन्हांकित करने से निगम को भी भविष्य में कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। जिन जगहों में ठेला, गुमटी वालों के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है उन्हें पहले हटाया जाएगा।

कुछ जोनों में बनाए गए हैं वेंडर जोन

निगम ने कुछ जोनों में वेंडर जोन पहले से बनाया है। लेकिन इसमें उन जाेनों को लिए भी सर्वे करवा कर उनको भी व्यवस्थित करवाया जाएगा। इससे अवैध रुप से ठेले लगाने वालों पर रोक लगेगी।

सभी वेंडर जोनांे को किया जाएगा व्यवस्थित

 शहरी आजीविका मिशन के तहत ठेला, गुमटी वालों का सर्वे कराया जा रहा है। भविष्य में सभी वेंडिंग जोनों को व्यवस्थित किया जाएगा। इससे उनका व्यवसाय भी चल जाए और लोगों को दिक्कत भी नहीं होगी। रजत बंसल, आयुक्त नगर निगम, रायपुर

बिना लाइसेंस वालों पर लगेगी रोक

राजधानी में रोज ही दूसरे प्रदेशों से ठेला और गुमटी वाले आने लगे हैं। इनके सड़क पर ही व्यापार शुरू कर देने के कारण ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो रही है। इन स्ट्रीट वेंडरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में निगम सर्वे करके इनकी वर्तमान में वास्तविक संख्या एकत्र करेगा। इसके बाद उन्हें वेंडिंग जोन में बसाने की कोशिश होगी। इसमें नए कब्जाधारियों को सड़क जाम करने की जगह नहीं दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...