रायपुर | डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों ने राज्य सरकार से चुनावी वादे पूर करने की मांग की है। प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री आलोक मिश्रा ने कहा कि कई दफे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। 1 मई को भी मजदूर दिवस के मौके पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी गई हैं। अब 12 जून को सांकेतिक हड़ताल के जरिए अपनी मांगें रखेंगे। इस दौरान डेंटल कॉलेज के अध्यक्ष सतीश पसेरिया, मेकाहारा चतुर्थ श्रेणी अध्यक्ष रामलाल, संजीव नायक, जगन्नाथ, दीपा भार्गव, महेंद्र ठाकुर आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।