छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने जहां पांच नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है वहीं प्रदेश युवती कांग्रेस को नया अध्यक्ष भी मिल गया है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान आशा चौहान काे सौंपी गई है, जबकि जशपुर जिला अध्यक्ष का दायित्व र|ा पैंकरा को दिया गया है। इसी तरह कांकेर शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आरती यादव को तो कांकेर ग्रामीण अध्यक्ष नीरा साहू को बनाया गया है। जारी आदेश में जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कमल झज को बिठाया गया है। वहीं युवती कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनामिका यदु को दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने ये सभी नियुक्तियां की हैं।