पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजनाथ आज जाएंगे अंबिकापुर, कल रायपुर में बैठक लेंगे

राजनाथ आज जाएंगे अंबिकापुर, कल रायपुर में बैठक लेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को 3 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे वहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम सात बजे से अधिकारियों और जवानों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री भी उनके साथ होंगे। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पौने नौ बजे एंटी नक्सल ट्रेनिंग स्कूल का दौरा करेंगे। फिर वे बस्तरिया बटालियन के ट्रेनिंग स्कूल जाएंगे। वहां से रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री से मिलने का भी कार्यक्रम है। वे दो बजे से साढ़े तीन बजे तक सीएम व राज्य शासन के लेफ्ट विंग के अफसरों की बैठक लेंगे।





वे साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक नया मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे। सिंह शाम छह बजे बीएसएफ के एयरक्राफ्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...