आरंग। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 1 मई से 31 जुलाई तक स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र रायपुर से संबद्ध खारुन गंगा यूथ सोशल आॅर्गेनाईजेशन के सदस्य विकासखंड आरंग के ग्राम गुजरा में घरों के दीवालों पर स्वच्छता के संदेश देते हुए नारों को लिखकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता के मिशन में जुड़ने हेतु किए गए आह्वान से प्रभावित होकर खारुन गंगा यूथ सोशल आॅर्गेनाईजेशन द्वारा ग्राम गुजरा में स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के तहत कार्य किया जा रहा हैै। इस संबंध में आॅर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राकेश भारती गोस्वामी ने बताया कि पूरे ग्राम की दीवालों में मेरी शादी हो उस घर में, शौचालय हो जिस घर में। हम सबका यही सपना, ग्राम गुजरा हो स्वच्छ अपना, जैसे नारों के माध्यम से ग्रामवासियों का ध्यान खीचनें की कोशिश की जा रही है।