रायपुर | भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का राष्ट्रीय सम्मान समारोह हरिद्वार में रखा गया। इसमें छत्तीसगढ़ के 27 स्टूडेंट्स ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने के लिए सम्मानित किए गए। शासकीय मिडिल स्कूल पौंसरा बिलासपुर की ऋतु केवट और जवाहर लाल नवोदय स्कूल सुकमा के अनुराग झा ने 99 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहे। वहीं, पाटन दुर्ग की खिलेश्वरी कुंभकार, टिकुल (राजनांदगांव) की माहेश्वरी, खुरसुल के अखिलेश कुमार को 98 प्रतिशत के साथ राज्य में द्वितीय स्थान मिला। गायत्री परिवार के अमित पंड्या ने बताया कि स्टूडेंट्स को अखिल विश्व गायत्री परिवार के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख डॉ. प्रणव पंडया व शैल दीदी ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छग जोनल समन्वयक गंगाधर चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।