पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स ने किया योग डांस, 15 फीट ऊंचा पिरामिड बनाकर लहराया तिरंगा

स्टूडेंट्स ने किया योग डांस, 15 फीट ऊंचा पिरामिड बनाकर लहराया तिरंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ योग आयोग और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह योग अभ्यास रखा गया। इसके बाद योग पर चर्चा करने के अलावा स्टूडेंट्स के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता रखी गई। शाम को कल्चरल इवेंट के तहत टेमरी से आए स्टूडेंट्स की टीम ने योग डांस परफॉर्म किया। स्टूडेंट्स ने देशभक्ति गीत पर कई आसन किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने एक के ऊपर एक खड़े होकर लगभग 15 फीट ऊंचा पिरामिड बनाया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का जोश भरा। इस दौरान रिलायंस फाउंडेशन के संदीप सबरवाल, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के डॉ. अर्पित दुबे, राम अवतार शर्मा, विमल शर्मा, एनआईटी की डॉ. मंजू शुक्ला, देव नारायण शर्मा व अन्य ने योग के महत्व पर विचार रखे।

योग ही जीवन विषय पर बनाई पेंटिंग: प्रतिभागियों ने योग ही जीवन विषय पर योग के महत्व और आसनों को समझाती पेंटिंग उकेरी। वहीं, निबंध में मानव के स्वास्थ्य एवं राज्य के विकास में योग का महत्त्व विषय पर अपने विचार लिखे।

समापन आज: आज रविवार सुबह 6 बजे योगाभ्यास, 10 बजे से योग पर एक्सपर्ट टॉक, शाम 4.30 बजे से कल्चरल प्रोग्राम, 6 बजे समापन व सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम में 11 लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन योग डांस पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता रखी गई

टेमरी की टीम ने देशभक्ति गीतों पर किया योग डांस।

खबरें और भी हैं...