तीन दिवसीय इंटीरियर और फैशन एग्जीबिशन में स्टूडेंट्स ने दिखाई क्रिएटिविटी
सिटी रिपोर्टर | रायपुर
स्पेस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन (एसआईडीआई) की ओर से शंकर नगर कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय इंटीरियर और फैशन एग्जीबिशन में स्टूडेंट्स ने क्रिएटिव और यूनीक कलेक्शन एग्जिबिट किए हैं। यहां पल्लू में चेन लगी मॉर्डन साड़ी और मोम से बनी ड्रेस सभी को अट्रैक्ट कर रही है।
स्टूडेंट महक हिरानी ने चेन वाली साड़ी प्रजेंट की है। उन्होंने बताया कि आज गर्ल्स को ट्रेडिशनल साड़ी कैरी करने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए इनोवेशन करते हुए ऐसी मॉर्डन साड़ी डिजाइन की, जिसके पल्लू में ब्लैक चेन है। इसे खोलकर या बंदकर पल्लू का साइज छोटा या बड़ा कर सकते हैं। ये पहनने में कम्फर्टेबल है और मॉर्डन लुक देती है। महक ने समर को देखते हुए इसे ब्लैक एंड वाइट कलर में डिजाइन किया है। मॉर्डन ट्रेंड को देखते हुए इसमें लाइनर का इस्तेमाल किया गया है।
मोम से बनी ड्रेस पर किया पिंक और आॅरेंज कलर
एग्जीबिशन में विष्णु देवांगन ने मोम से बनी ड्रेस एग्जिबिट की है। मोम से बनीं इस ड्रेस में विष्णु ने एक फाइन बेस कपड़े का इस्तेमाल किया है, जिसके ऊपर उन्होंने ऑरेंज और पिंक कलर की मोम को पिघलाकर डिजाइन किया है। ड्रेस में मोम से ही फूल, पत्तियां जैसे कई डिजाइन बनाए गए हैं। नॉर्मल फेब्रिक से बने आउटफिट की तरह नजर आने वाली ड्रेस को छूकर ही आप बता सकते हैं कि इसमें मोम इस्तेमाल किया गया है। एग्जीबिशन में इंटीरियर से संबंधित कई एक्सपेरिमेंटल मॉडल भी एग्जिबिट किए गए हैं।
इस साड़ी के पल्लू में है चेन।