पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वुमेंस क्रिकेट: आदिला की पारी से टीम को मिली आसान जीत

वुमेंस क्रिकेट: आदिला की पारी से टीम को मिली आसान जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | आदिला खान (34* रन, 3 विकेट) के प्रदर्शन की बदौलत भिलाई ने प्रैक्टिस मैच जीत लिया है। टीम ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में बिलासपुर को 5 विकेट से मात दी। अंतिम ओवर में भिलाई को 2 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर पूजा ने आदिला को सिंगल देकर मैच ड्रा कराया। तीन गेंद डॉट होने के बाद पांचवीं गेंद पर आदिला ने चौका जड़कर भिलाई को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिलाई। रेलवे के समर कैंप में पहली बार महिला क्रिकेट का प्रैक्टिस मैच कराया गया। पहले खेलने उतरी बिलासपुर की टीम 32.1 ओवर में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भिलाई की टीम ने 34.5 ओवर में पांच विकेट पर मैच अपने नाम किया। तीन विकेट और 34 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली आदिला को मैन आफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...