पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवेक की कप्तानी पारी से टाइटंस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

विवेक की कप्तानी पारी से टाइटंस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | टाइटंस ने पार्थ प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में वॉरियर्स को 18 रन से शिकस्त दी। कबीर नगर स्थित मैदान में शनिवार को खेले गए मुकाबले में टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए टाइटंस ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। कप्तान विवेक तिवारी ने 38 रन बनाए। जवाब में उतरी वॉरियर्स 10 ओवर में छह विकेट पर केवल 69 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में टाइटंस की यह लगातार दूसरी जीत है। संजय यादव ने दो विकेट झटके। विजेता टीम की ओर से विवेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...